Edited By Tanuja,Updated: 17 Sep, 2018 03:09 PM
अमरीका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में फ्लोरेंस तूफान के चलते 11 लोगों की जान जा चुकी है और नदियों का उफान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जिसके बाद हजारों लोगों को जगह खाली करने को कहा गया...
लॉस एंजलिसः अमरीका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में फ्लोरेंस तूफान के चलते 11 लोगों की जान जा चुकी है और नदियों का उफान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जिसके बाद हजारों लोगों को जगह खाली करने को कहा गया।
इस तूफान में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हवाएं लगातार सतह से टकरा रही हैं जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।
इसी बीच मौसम की जानकारी देते एक रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौसम की जानकारी दे रहा पत्रकार तेज हवाओं की वजह से हिलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि हवाओं की वजह से उसके लिए खड़ा रह पाना मुश्किल हो रहा है।
हालांकि जिस इसी दौरान कुछ लोग उसके पीछे से आराम से चलते हुए दिखाई देते हैं। इस पत्रकार का नाम माइक सीडेल है और वह एक वेदर चैनल के लिए काम करता है।वीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार काफी तेजी से हिल रहा है।इसी दौरान जब कैमरे का लैंस थोड़ा वाइड होता है तो पता चल जाता है कि वह खुद ही जानबूझकर हिल रहा होता है। उसके पीछे जब दो युवक आराम से घूमते नजर आते हैं तो पत्रकार का झूठ एकदम साफ हो जाता है।