Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 07:41 PM
चीन में एक दुल्हन की दोस्त के साथ एेसा गंदा मजाक किया गया, जाेकि साेशल मीडिया पर काफी वायरल हाे रहा है।
बीजिंगः चीन में एक दुल्हन की दोस्त के साथ एेसा गंदा मजाक किया गया, जाेकि साेशल मीडिया पर काफी वायरल हाे रहा है। हालांकि, इस दाैरान लड़की की जान जाते-जाते बची। दरअसल, चीन में शादी समारोह के दाैरान मेहमानों का प्रैंक करना एक परंपरा है लेकिन इसके चक्कर में इस कपल का यह खास दिन किसी बुरे सपने में बदल गया। लाेगाें ने प्रैंक करने के लिए लड़की पर फायर एक्स्टिंगग्विशर का स्प्रे कर दिया।
इस केमिकल स्प्रे के बीच दुल्हन सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी, जिसके बाद मेहमानों को रोकने के लिए दूल्हे को खुद बीच में आना पड़ा, क्योंकि एक शख्स ने तो उसके चेहरे तक पर स्प्रे कर दिया। दुल्हन भी जब अपनी सहेली को बचाने की कोशिश कर रही थी, ताे फोम उसकी आंखों में भी चला गया था। इस अजीब घटना को एक प्रत्यक्षदर्शी ने कैमरे में कैद कर लिया।
देखें वीडियाेः-