बिना सिर वाले सबसे अजीब और शानदार जीव का वीडियो वायरल, लोग देख कर हो रहे हैरान

Edited By Tanuja,Updated: 25 Oct, 2018 11:56 AM

weird and wonderful  headless chicken fish  caught swimming off antarctica

सोशल मीडिया पर एक बिना सिर वाले समुद्री जीव का वीडियो वायरल हो रहा है  जिसे देख कर लोग हैरान  हो रहे हैं। एंटार्कटिका के समुद्र में  दिख रहे इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है...

लंदनः सोशल मीडिया पर एक बिना सिर वाले समुद्री जीव का वीडियो वायरल हो रहा है  जिसे देख कर लोग हैरान  हो रहे हैं। एंटार्कटिका के समुद्र में  दिख रहे इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है। इस मछली का रंग और बनावट इतना ज्यादा अजीब है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा ऐसा भी कोई जीव हो सकता है। इसका शरीर ज्यादातर पारदर्शी होता है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जंतु का सही नाम Enypniastes eximia है। इसकी बनावट बहुत ज्यादा अलग है। इसके शरीर में सिर नहीं दिखता लेकिन पैरों के सहारे अपने भोजन को शरीर में मौजूद चम्मचनुमा मुंह में डालती है। यह अपने हमलावर को डराने के लिए फूल जाती है और शरीर को बढ़ा लेती है। विकीपीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस जीव का आकार अमूमन 11सेमी से 25 सेमी तक होता है। इस मछली को देखने वाले लोगों का कहना है कि यह दुनिया में अब तक देखे गए जीवों में से सबसे अजीब और शानदार जीव है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!