दुनिया में सुहागरात से जुड़ी ये परंपराएं कर देंगीं हैरान !

Edited By ,Updated: 08 Jan, 2017 03:27 PM

weird honeymoon traditions or rituals in world

दुनिया में कई एेसी परंपराएं हैं जिनके बारे में लोगों ने कभी नहीं सुना...

रोमानिया: दुनिया में कई एेसी परंपराएं हैं  जिनके बारे में लोगों ने कभी नहीं सुना । इनमें में से कुछ परंपराएं शादी और सुहागरात से भी जुड़ी है। आज आपको बता रहे हैं कुछ देशों की सुहागरात से जुड़ी एेसी परंपराएं  जिनको जानकर हैरान रह जाएंगे।  

फ्रांस   
फ्रांस में चारीवारी समुदाय के लोग शादीशुदा व्यक्ति की सुहागरात के दिन उसके घर जाकर जमकर बर्तन बजाकर हंगामा करते हैं। इस तरह शादीशुदा जोड़े के मिलन में रुकावट पैदा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस परंपरा को करने से दूल्हा-दुल्हन के बीच प्यार बढ़ता है।

स्कॉटलैंड 
 दरअसल स्कॉटलैंड में शादी के बाद दुल्हन के ऊपर तेल और ग्रीस डाल उसका मुंह काला कर दिया जाता है और पेड़ से भी बांधा जाता है। इस परंपरा के पीछे लोगों का मानना है कि ऐसा करने से शादी के बाद शादीशुदा जोड़े को जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता।

अफ्रीका
अफ्रीका के गांवों में रहने वाली एक जनजाति की शादी के बाद की इस परंपरा को सुनकर निश्चित ही आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि उनकी फर्स्ट नाइट में एक बुजुर्ग महिला को भेजा जाता है ताकि वह जोड़े को उनकी फर्स्ट नाइट के बारे में जानकारी दे सकें। कई बार दुल्हन की मां ही बेडरूम में चली जाती है और जोड़े से बात करती है।

रोमानिया
रोमानिया में शादी के तुरंत बाद दुल्हन को उसके दोस्त दूल्हे और मेहमानों के सामने से किडनैपर्स की तरह किडनैप कर ले जाते हैं और इस किडनैपिंग में नकली बंदूकों का प्रयोग किया जाता है। इस परंपरा को ब्राइड नैपिंग के नाम से भी जाना जाता है। इसकी फिरौती के रूप में वे व्हिस्की की कुछ बॉटल्स या किसी जगह पार्टी मांगते हैं।

नॉर्दन बोर्नियो 
नॉर्दन बोर्नियो में रहने वाले तिदोंग जनजाति की ये अजीबोगरीब परंपरा शादीशुदा जोड़े के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। इस परंपरा के अनुसार शादी के 3 दिनों तक कपल को पूरा टाइम साथ बिताना पड़ता है। इस दौरान कपल टॉयलेट भी नहीं जा सकता।

फ्रेंच पोलीनीशिया
फ्रेंच पोलीनीशिया के मार्क्यूसस आइलैंड में शादी के बाद रिसेप्शन खत्म होने के बाद दुल्हन के सारे रिश्तेदार मुंह नीचे कर जमीन पर लेट जाते हैं और शादीशुदा जोड़ा उनकी पीठ के ऊपर चढ़कर वहां से गुजरता है।

भारत
भारत के कई इलाके ऐसे हैं, जहां दूल्हे को सुहागरात से पहले पान खिलाया जाता है। उनका मानना है कि पान खाने से सेक्स पावर बढ़ जाता है। इसके अलावा दुल्हन का दुल्हे को पीने के लिए दूध से भरा हुआ गिलास देना काफी पुरानी परंपरा है। इस प्रथा के बारे में काफी लोग जानते हैं कि सुहागरात को दिया जाने वाला दूध बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इस स्वादिष्ट दूध में कई प्रकार सूखे मेवे, इलाइची, केसर आदि मिलाया जाता है। यह दूध स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है।सुहागरात के लिए पति-पत्नी के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। फूलों की महक से दूल्हा और दुल्हन के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम उमड़ता है और माहौल रोमांटिक बनता है।

पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सुहागरात के दिन कपल एक-दूसरे के साथ न सोकर अलग-अलग कमरों में सोते हैं। इतना ही नहीं, इस दिन जोड़ा एक-दूसरे को देख भी नहीं सकता है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कपल में प्यार बढ़ता है और वे एक-दूसरे के साथ जिंदगीभर रहते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!