व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसे डांस, देखें दिल छूने वाला वीडियो

Edited By Tanuja,Updated: 06 Feb, 2019 01:58 PM

wheelchair bound groom stands for first dance with bride video viral

सोशल मीडिया पर शादी के डांस का दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आंखों में भी आंसू आ सकते हैं। इस वीडियो क्लिप को टिक-टॉक पर एना बेल गारसिया ऑर्टिज ने शेयर किया है...

दुबईः सोशल मीडिया पर शादी के डांस का दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आंखों में भी आंसू आ सकते हैं। इस वीडियो क्लिप को टिक-टॉक पर एना बेल गारसिया ऑर्टिज ने शेयर किया है। फेसबुक पर इस वीडियो को 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ब्राजील का ये वीडियो व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हे और दुल्हन के डांस का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में सैम स्मिथ का 'Make It To Me' गाना चल रहा है।
PunjabKesari
व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हा जब दुल्हन के साथ डांस की इच्छा जताता है तो उसके पिता व भाई दूल्हे को सहारा देकर खड़ा करते हैं वह और दुल्हन के साथ डांस करने लगता है। दूल्हा-दुल्हन का प्रेम व अंडरस्टैंडिग देख शादी में उपस्थित मेहमानों की आंखें नम हो गईं और वे दोनों को खूब चीयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे हूगो रोहलिंग का 2014 में रोड एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वो व्हीलचेयर पर था।

परिवार की मदद से उन्होंने शादी के दिन पत्नी सिनथिया जानूनी के साथ डांस किया।फेसबुक पर अकेले ये वीडियो को 64 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ट्विटर पर जेम्स कॉर्डन और अन्य लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें 4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। एक शख्स ने लिखा- 'इस वीडियो को देखकर मजा आ गया।' अन्य यूजर ने लिखा- 'ये वीडियो बहुत खूबसूरत है. आंखों में आंसू आ गए। '

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!