जब ऑर्डर किए खाने में चलने लगा मांस का टुकड़ा, देखते ही लड़की की निकली चीख(Video)

Edited By vasudha,Updated: 27 Jul, 2019 12:04 PM

when the piece of meat which started running in plate

अकसर आप रेस्टोरेंट में जाकर अपना मन पसंद खाना ऑर्डर हैं लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में एक लड़की को मीट मंगवाना काफी भारी पड़ गया। उसे ऐसा खाना परोसा गया जिसे देख उसकी चीख निकल गई। दरअसल प्लेट में रखा मांस का टुकड़ा अचानक चलने लगा जिसे देख हर कोई...

इंटरनेशनल डेस्क: अकसर आप रेस्टोरेंट में जाकर अपना मन पसंद खाना ऑर्डर करते हैं लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में एक लड़की को मीट मंगवाना काफी भारी पड़ गया। उसे ऐसा खाना परोसा गया जिसे देख उसकी चीख निकल गई। दरअसल प्लेट में रखा मांस का टुकड़ा अचानक चलने लगा जिसने सबको हैरानी में डाल दिया । 

जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा की रहने वाली रे फिलिप्स ने एक रेस्टोरेंट से मीट ऑर्डर किया था। वेटर खाने की प्‍लेट ले​कर आया तो वह मीट निकालकर पकाने के लिए प्लेट में रखने लगी। इसी बीच मीट का एक टुकड़ा प्लेट में हिलने लगा और फिर वह तेजी से प्लेट से निकल कर टेबल पर आ गया। देखते ही देखते मीट का वह टुकड़ा जमीन पर जा गिरा।

लड़की ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसे फेसबुक पर शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 करोड़ 37 लाख बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीट ताजा था और उसमें अभी भी जान बाकी थी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!