Royal Wedding क्यों है पूरी दुनिया के लिए Special, आज शादी से पहले जाने ये खास बातें

Edited By Tanuja,Updated: 19 May, 2018 11:00 AM

why royal wedding is special for world

ब्रिटेन के शाही राजघराने की आज हो रही प्रिंस हैरी व मगेन मार्केल की शादी  कई कारणों से बहुत खास मानी जा रही है। इशकी एक वजह तो यह है कि यह परिवार है जो किसी वक्त दुनिया के आधे से ज्यादा हिस्से पर राज किया करता था...

लंदनः ब्रिटेन के शाही राजघराने की आज हो रही प्रिंस हैरी व मगेन मार्केल की शादी  कई कारणों से बहुत खास मानी जा रही है। इशकी एक वजह तो यह है कि यह परिवार है जो किसी वक्त दुनिया के आधे से ज्यादा हिस्से पर राज किया करता था। दूसरी वजह है मौजूदा दौर जिसमें राजकुमार और राजकुमारियों के किस्से अब किताबों तक सिमट कर रह गए हैं। ऐसे में जब  राजशाही परिवार के रहन सहन और शादी उत्सवों के बारे में पढ़ने या देखने को मिलता है  तो  लोगों  की उत्सुकता जागना स्वाभाविक है। 

 दुनिया भर की टिकी नज़र
आज  इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ 2 के पोते हैरी की शादी पर  दुनिया भर की नज़र टिकी है। यह एक ऐसी शादी है जिसमें सिर्फ आम इंसान की ही नहीं, दुनिया की बड़ी बड़ी हस्तियों की रुचि है।  इतिहास गवाह है कि जब जब शाही खानदान में शादी हुई है, तब तब दुनिया भर की मीडिया में ब्यौरे छपे हैं कि दुल्हे न क्या पहना, दुल्हन कौन है, क्या पहनने वाली है, कौन सी सवारी पर दुल्हा-दुल्हन आएंगे, कितने मेहमान आएंगे, कौन नहीं आएगा।  जैसे कि हाल ही में ख़बर आई कि इस परिवार के रिश्ते बराक ओबामा से बहुत अच्छे हैं, लेकिन उन्हें न्यौता नहीं दिया गया क्योंकि उन्हें बुलाए जाने का मतलब है कि अमरीका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी निमंत्रण भेजना । और शाही परिवार के रिश्ते ट्रंप से बहुत अच्छे नहीं बताए जाते। ऐसे में फैसला लिया गया कि ओबामा को भी नहीं बुलाया जाएगा।
PunjabKesari

 शादी के बारे में कुछ खास बातें
 राजकुमार हैरी इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के बेटे और वेल्स के राजकुमार चार्ल्स और स्वर्गीय डायना के छोटे बेटे हैं। हैरी की शादी हॉलीवुड अभिनेत्री मेघन मार्कल से होने जा रही है जो अमरीका की लोकप्रिय टीवी सीरिज़ ‘सूट्स’ में मुख्य भूमिका में थी। 

हैरी और मेघन की मुलाकात 2016 में एक दोस्त के घर पर हुई थी। एक इंटरव्यू में शादी के बंधन में बंधने वाले इस दंपति ने बताया कि कुछ महीने पहले चिकन बनाने के दौरान हैरी ने मेघन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

मेघन की इससे पहले एक बार शादी हो चुकी है। अमरीकी निर्माता ट्रेवर एंजेलसन से मेघन का 2013 में तलाक हो गया था।वैसे मेघन और प्रियंका चोपड़ा बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। बताया जा रहा था कि प्रियंका शादी में ब्राइड्समेड (दुल्हन के साथ चलने वाली उनकी सहेली) का रोल भी निभा सकती हैं, लेकिन बाद में इसे दरकिनार कर दिया गया क्योंकि इस शाही परिवार की शादी में दुल्हन को सिर्फ छोटी बच्चियां ही साथ लेकर आती हैं।

ताज पहने जाने की कतार में राजकुमार हैरी छठें स्थान पर हैं।यानि उनसे पहले उनकी दादी, उनके पिता, उनके भाई, भाई के तीन बच्चे(एक जिसने हाल ही में जन्म लिया है) की बारी आती है।  इन सबकी मृत्यु के बाद ही हैरी उस राजगद्दी पर बैठ सकते हैं जिस पर फिलहाल उनकी दादी विराजमान हैं । वैसे हैरी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें राजगद्दी में किसी तरह की रुचि नहीं है।

अनुमान है कि इस शाही शादी का खर्चा करीब 300 करोड़ रुपए होगा जिसमें से सबसे अहम हिस्सा सुरक्षा व्यवस्था में जाएगा।  हालांकि शादी का खर्चा परिवार ही उठाता है और कहा जा रहा है कि मार्कल अपनी शादी की गाउन की रकम खुद अदा करेंगी।लेकिन सुरक्षा का खर्चा सरकार के खाते में जाएगा। इसकी जाहिर तौर पर निंदा की जाती है क्योंकि सरकार द्वारा खर्चा उठाने का मतलब है करदाताओं की जेब से जाना।वैसे माना यह भी जाता है कि इसकी पूरी भरपाई पर्यटन से हो जाती है क्योंकि शाही शादी और शाही परिवार हमेशा से ही सैलानियों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा है।  गौरतलब है कि पर्यटन का ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!