सूअर के ताजा खून से बनती है डिश, वैज्ञानिक बता रहे जानलेवा(Pics)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 06:38 PM

why so many people eat fresh pig in vietnam

वियतनाम में लोग सूअर के ताजा खून को बड़े चाव से खाना पसंद करते है। दरअसल वियतनाम में सूअर की आंत और उसके ताज़ा खून से एक डिश बनाई जाती है...

वियतनाम: वियतनाम में लोग सूअर के ताजा खून को बड़े चाव से खाना पसंद करते है। दरअसल वियतनाम में सूअर की आंत और उसके ताज़ा खून से एक डिश बनाई जाती है । सूअर की आंत को पहले उबाला जाता है और उसमें सूअर का ताजा खून मिलाकर, इसे एक जेली की तरह तैयार कर स्टार्टर से परोसा जाता है। वियतनाम में यह डिश काफी फेमस है।


लेकिन दिमागी बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसे खाने को लेकर चेतावनी जारी की है। सूअर में जो जीवाणु पाए जाते हैं उनकी मौजूदगी खून में भी रहने की आशंका होती है। इन जीवाणुओं से दिमागी बुखार होता है । वियतनाम में सूअर के कच्चे उत्पादों के कारण वहां दिमागी बुखार का होना आम बात है । ऊधर डॉक्टर न्ग्यूयेन वान कुओंग का कहना है कि वियतनाम में सूअर के ताजा खून को खाना वहां की परंपरा का हिस्सा है। यहां लोग इसे लगभग हर दिन खाते हैं। हो ची मिन्ह सिटी में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के प्रौफेसर स्टीफन बेकर ने कहा वियतनाम के लिए यह बड़ी चुनौती है। इसे जागरूकता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!