Edited By Tanuja,Updated: 19 Jun, 2019 05:39 PM
प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के काफिले में शामिल एक बाइक से टक्कर लगने के बाद ...
लंदनः प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के काफिले में शामिल एक बाइक से टक्कर लगने के बाद 83 वर्षीय एक महिला पेंशनर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाही जोड़ा सोमवार को मध्य लंदन स्थित अपने आवास से विंडसर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में काफिले में शामिल पुलिस की बाइक से महिला को टक्कर लग गई। केंसिंग्टन पैलेस का कहना है कि वह घटना से ‘बेहद दुखी और चिंतित हैं'' तथा उन्होंने महिला से संपर्क किया है।
महिला की पहचान इरिन के रूप में हुई है। पैलेस का कहना है कि शाही दंपती ने इरिन और उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और उनके स्वस्थ होने तक वे लगातार संपर्क में रहेंगे। सूचनाओं के मुताबिक शाही जोड़े ने महिला को फूल भी भेजे हैं। ‘द सन' की खबर के अनुसार, महिला की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।