20 की लड़की ने 14 साल के लड़के का किया रेप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 01:29 PM

woman arrested   for having sex with a 14 year old boy

अमरीका के नार्थ कैरोलिना में रहने वाली एक 20 साल लड़की पर 14 साल के लड़का के रेप का आरोप लगा है...

वॉशिंगटनः अमरीका के नार्थ कैरोलिना में रहने वाली एक 20 साल लड़की पर 14 साल के लड़का के रेप का आरोप लगा है। हालांकि लड़के की मां ने बताया कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। सर्फ सिटी के बार में बार में काम करने के दौरान कॉलेज स्टूडैंट टेलर एश्टन मोसेली की मुलाकात टीनेजर लड़के से हुई थी। एक दोस्त ने उसे लड़के से मिलवाया था।  मोसेली ईस्ट कैरोलीना यूनिवर्सिटी में पढ़ती है।

फिलहाल उसे जेल में रखा गया है और ट्रायल से पहले जमानत के लिए उसे भारी राशि जमा करनी होगी। पुलिस के अनुसार, मई में दोनों के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत हुई। लड़के की मां की शिकायत के बाद महिला पर बच्चे के साथ सैक्स और रेप का आरोप लगाया गया। इस से पहले 25 साल की एक शिक्षिका पर गैरकानूनी सैक्स संबंध रखने के लिए नॉर्थ कैरोलीना में कार्रवाई की गई थी।

उस शिक्षिका पर अपने तीन छात्रों के साथ संबंध बनाने के आरोप थे। आपको बता दें कि, नार्थ कैरोलिना में 16 साल के बच्चे को पैरेंट्स की अनुमति से शादी करने की अनुमति है, जबकि 14 साल की लड़की तब शादी कर सकती है, अगर वह प्रेग्नेंट हो जाए। माना जाता है कि नॉर्थ कैरोलीना को अपेक्षाकृत सामाजिक रूप से कंजर्वेटिव है और यहां धार्मिक मूल्य काफी अधिक हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!