Edited By ,Updated: 12 Feb, 2017 03:33 PM
आपने कई लोगों को योग करते देखा होगा।लेकिन कभी किसी को पानी के अंदर योग करते देखा है अगर नहीं तो आज हम आपको एेसी ही एक योगा इंस्ट्रक्टर...
न्यूजीलैंड:आपने कई लोगों को योग करते देखा होगा।लेकिन कभी किसी को पानी के अंदर योग करते देखा है अगर नहीं तो आज हम आपको एेसी ही एक योगा इंस्ट्रक्टर
की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।
न्यूजीलैंड की रहने वाली कैटी मिडलटन(Kate Middleton)योगा करने के अजीबोगरीब तरीके से इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं।कैटी के योगा आसन्न के फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं।इतना ही नहीं कैटी 6 मिनट से ज्यादा समय तक पानी के अंदर अपनी सांस रोक कर योग कर सकती हैं।कैटी योग करते हुए अपने फोटोज सोशल साइट्स पर भी अपलोड करती हैं,जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।कैटी ने योगा को ही अपना करियर बना लिया।
कैटी बताती हैं कि वो इटिंग डिसऑर्डर की शिकार हो गई थी,जिसके कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी।इसके बाद उन्होंने योग करना शुरू किया,जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।