दस साल से कोमा में पड़ी महिला ने जन्मा बच्चा, हॉस्पिटल स्टाफ हैरान

Edited By Tanuja,Updated: 06 Jan, 2019 05:48 PM

woman in vegetative state for decade reportedly gives birth

अमेरिका में बच्चे के जन्म का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के एक हॉस्पिटल में करीब 10 साल से कोमा में पड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिससे डाक्टर हैं...

वॉशिंगटनः अमेरिका में बच्चे के जन्म का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के एक हॉस्पिटल में करीब 10 साल से कोमा में पड़ी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिससे डाक्टर हैं। पुलिस और हॉस्पिटल स्टाफ यह समझ नहीं पा रहा कि ऐसा कैसे हो गया।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, महिला यूएस के ऐरिजोना राज्य के एक शहर में स्थित हैसिएंडा हेल्थकेयर में करीब एक दशक से भर्ती थी। खबरों के मुताबिक, 29 दिसंबर को उसके प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद स्टाफ ने उसके धीरे-धीरे कराहने की आवाज सुनी। उस वक्त तक उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। फिर बाद में पता लगा कि महिला तो प्रेगनेंट है। बता दें कि महिला ने अब एक लड़के को जन्म दिया है।

PunjabKesariफिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल का स्टाफ भी शक के दायरे में है। मामले की वजह से बाकी हॉस्पिटल्स में भर्ती मरीजों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इस घटना की हर तरफ निंदा भी हो रही है। अब महिला के लिए एक मानव अधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई है। टाशा मेनेकर नाम की वह महिला वकील भी हैं। उन्होंने मांग की है कि हॉस्पिटल में काम करनेवाले मर्द स्टाफ का डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए।
PunjabKesari
मामले का पता ऐरिजोना के गवर्नर डग डेजी को भी लगा। उन्होंने इसपर दुख जाहिर किया और हैसिएंडा हेल्थकेयर को निर्देश दिया है कि मरीजों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!