मास्क की जगह चेहरे पर पेंटिंग बनाकर मूर्ख बना रही थी महिला, मिली सजा (Video viral )

Edited By Tanuja,Updated: 27 Apr, 2021 11:07 AM

woman s passport seized for painting mask on her face

कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया के लोगों के लिए वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मास्क पहनने की सलाह दी है। इसके बाद कोरोना से बचाव के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि कुछ लोग मॉस्क ...

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया  के लोगों के लिए वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मास्क पहनने की सलाह दी है। इसके बाद  कोरोना से बचाव के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि कुछ लोग मॉस्क लगाना जरूरी नहीं समझते और इसे बोझ और सुंदरता को खराब करने वाला मानते हैं। ऐसा ही सोचने वाली एक महिला को  मास्क न पहनना  महंगा पड़ गया। यह महिला मास्क की जगह चेहरे पर पेंट लगाकर घूमती थी और प्रशासन समेत अपने आसपास के लोगों को मूर्ख बना रही थी। लेकिन उसे कोरोना संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।


इंडोनेशिया के बाली  में हाल ही में दो महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। ये दोनों महिलाओं ने सुपरमार्केट में जाने के लिए जो मास्क पहना था असल में वो मास्क नहीं था बल्कि चेहरे पर मास्क जैसी दिखने वाली पेंटिंग की गई थी। मास्क के बिना सुपरमार्केट में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए इनमें से एक महिला ने दुकानदारों को बेवकूफ बनाने के लिए अपने चेहरे पर नीले रंग के मास्क की पेंटिंग बना ली । 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमार्कीट  में टहलते हुए  जोश पालर लिन और लीया नाम की इन महिलाओं का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लीया ने दुकानदारों द्वारा सर्जिकल मास्क के रंगो में अपना चेहरा रंगकर उसे एक वास्तविक मास्क का रूप देने की कोशिश की थी,  जिसके लिए कान तक सफेद लाइन के साथ नियमों से बचने की कोशिश करती नजर आई। हालांकि, बाद में महिलाओं ने बताया कि उन्होंने ऐसा वीडियो बनाने के लिए किया था ताकि उसपर ज्यादा से ज्याद व्यूज ला सकें


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने  दोनों महिलाओं की जमकर आलोचना की। लोगों ने दोनों को  गैर-जिम्मेदार और खतरनाक बताया। वीडियो वायरल होने के बाद इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई और  इंडोनेशिया के आव्रजन विभाग ने इनके पासपोर्ट जब्त कर लिए। लीया की पहचान रूसी नागरिक और जोश की पहचान ताइवान की नागरिक के तौर पर हुई और उनके निर्वासन की आशंका जताई जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!