Edited By Isha,Updated: 03 Aug, 2018 03:09 PM
आज के समय में हर महिला सुंदर दिखना चाहती है। कई बार इसकी चाह में कई लड़किया सारी हदें पार कर जाती है। एेेसा ही एक मामला सामने आया है जहां सुंदर
इंटरनैशनल डेस्कः आज के समय में हर महिला सुंदर दिखना चाहती है। कई बार इसकी चाह में कई लड़किया सारी हदें पार कर जाती है। एेेसा ही एक मामला सामने आया है जहां सुंदर दिखने की चाहत में डॉग का यूरीन पी रही है। इस महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे ऐसा करते हुए भी दिखाया गया है। इस अजीबोगरीब मामले का वीडियो देखने के बाद कई लोग तो हैरत में पड़ गए हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है। वीडियो में महिला एक गिलास में अपने ही पालतू डॉगी का यूरीन पीती हुई दिखाई गई है। इसे लेकर उसका कहना है कि डॉग यूरीन में काफी विटामिन होते हैं जिसके बारे में लोगों को जानकारी ही नहीं है।
ये विटामिन हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। महिला कहती है कि मेरी खूबसूरती का राज भी यही है। महिला का कहना है कि इससे चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते। उसका ये भी कहना है कि इससे चेहरे पर ग्लो बना रहता है। इस वीडियो को देखने वाले तमाम लोगों ने इस महिला की कड़ी आलोचना की है।