Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 01:13 PM
मक्का के मस्जिद में बुर्के पहनी महिला की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिस कारण सऊदी अरब में मची खलबली मची हुई है। तस्वीरों में बैठी महिलाए बोर्ड गेम खेल रही है। इस फोटो पर लोगों की हजारों प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। कई लोग महिलाओं के इस तरह से...
नई दिल्लीः मक्का के मस्जिद में बुर्के पहनी महिला की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिस कारण सऊदी अरब में मची खलबली मची हुई है। तस्वीरों में बैठी महिलाए बोर्ड गेम खेल रही है। इस फोटो पर लोगों की हजारों प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। कई लोग महिलाओं के इस तरह से खेलने की निंदा कर रहे हैं और इसे अनुचित करार दे रहे हैं। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कड़े कानून हैं ये जग जाहिर है। ऐसे में समय-समय पर यहां से महिलाओं की कानून विरोधी वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती है।
इस तस्वीर को देखने के बाद विवाद खड़ा हो गय़ा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के कुछ ही घंटे बाद सऊदी के अधिकारियों ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है " पिछले शुक्रवार को 11 बजे पवित्र मस्जिद के कुछ सिक्योरिटी ऑफिसरों ने चार महिलाओं को बोर्ड गेम ‘सिक्वेंस’ खेलते देखा।‘ इसके बाद हमने वहां महिला सिक्योरिटी को उनके पास भेजा जिन्होंने उन्हें वहां ऐसा न करने को कहा सिक्योरिटी की बात मानकर महिलाओं ने तुरंत खेल बंद कर दिया और चली गई।