उरुग्वे में बढ़ी महिलाओं की हत्याएं, राष्ट्रपति ने आपातकाल किया घोषित

Edited By Tanuja,Updated: 31 Dec, 2019 11:41 AM

women s murders increases in uruguay president declared emergency

: उरुग्वे के राष्ट्रपति तबरे वाज़क्वेज़ ने देश में महिलाओं की हत्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुये देश भर में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी...

मोंटेवीडियो: उरुग्वे के राष्ट्रपति तबरे वाज़क्वेज़ ने देश में महिलाओं की हत्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुये देश भर में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी। आदेश में कहा गया, ‘‘महिलाओं के खिलाफ हाल में हिंसा के बढ़ते मामलों और राष्ट्रीय स्तर पर लिंग आधारित हिंसा के बाद फैली अशांति को देखते हुए राष्ट्रपति ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है।''

 

आदेश में यह भी कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों तथा जेलों में अभियान भी चलाया जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लिंग आधारित हिंसा के प्रतिदिन 108 मामले दर्ज किए जा रहे है। इसके अलावा नारीवादी संगठनों के प्रतिनिधियों का दावा है कि पिछले एक वर्ष में पुरुषों ने 35 महिलाओं की हत्या कर दी तथा तीन युवा महिलाओं को क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान मार दिया गया था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!