रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर सू की पर बढ़ा विश्व दबाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 02:25 PM

world  pressure at  aung san suu kyi  on rohingyas muslim issue

रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले को लेकर म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की पर विश्व नेताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है...

म्यांमारः रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले को लेकर म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की पर विश्व नेताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान कई नेताओं ने म्यामांर में रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ सैन्य अभियान को 'नस्ली संहार' करार दिया है।

गौरतलब है कि आंग सान सू की ने इस मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से धैर्य रखने की गुहार लगाई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कई नेताओं ने रोहिंग्या मामले को उठाया। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'सैन्य अभियान रुकना चाहिए। मानवीय मदद की गारंटी मिलनी चाहिए और कानून का राज बहाल होना चाहिए।

हमें जो जानकारी है उसके मुताबिक यह नस्ली संहार है।  अमरीका म्यांमार की असैन्य सरकार को जिम्मेदार ठहराने के संदर्भ में बहुत सावधान रहा है। विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सू की से बात की। टिलरसन के प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री ने मानवाधिकारों के हनन को लेकर कार्रवाई करने के आंग सान सू की के संकल्प का स्वागत किया। साथ ही सरकार एवं सेना से कहा कि वे उत्पीड़न को रोकें।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!