Edited By Tanuja,Updated: 02 Oct, 2019 12:18 PM
लंदन में एक अनोखा म्यूजियम खुलने जा रहा है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दुनिया के पहले...
लंदनः लंदन में एक अनोखा म्यूजियम खुलने जा रहा है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दुनिया के पहले इस महिला प्राइवेट पार्ट्स म्यूजियम का नाम है वजाइना म्यूजियम। यह दुनिया का पहला ऐसा म्यूजियम होगा और 16 नवंबर को इसे खोला जाएगा। इस म्यूजियम की फाउंडर फ्लोरेंस शेक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, इस म्यूजियम को बनाने में करीब 44 लाख रुपए का खर्च आया है।
यह पैसा फ्लोरेंस ने क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्र किया था। सोशल मीडिया पर इसका जमकर प्रचार किया गया है। इसका अपना इंस्टाग्राम अकाउंट और वेबसाइट भी है। फ्लोरेंस ने बताया कि म्यूजियम को लोगों के बीच इस प्राइवेट पार्ट को लेकर फैलीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए खोला जा रहा है।फाउंडर फ्लोरेंस ने यह म्यूजियम बनाने के बारे में साल 2017 में सोचा था। तब उन्हें पता लगा था कि पेनिस बेस एक म्यूजियम आइसलैंड में स्थित है।
बता दें कि आइसलैंड वाले म्यूजियम में सभी जानवरों के पेनिस के डिस्पले हैं। इसपर फ्लोरेंस ने सोचा कि ऐसा एक महिलाओं का भी म्यूजियम होना चाहिए।
फ्लोरेंस ने बताया कि बॉडी के इस पार्ट के बारे में जो भी बात करने से लोग हिचकते हैं, उसपर वहां बात की जाएगी। यहां लोगों को वेजाइना के साथ-साथ महिलाओं को होने वाले विभिन्न रोग और महिला की शारीरिक रचना के बारे में बताया जाएगा। फाउंडर मानती हैं कि इससे महिला जननांगों को लेकर बात करने में जो हिचकिचाहट होती है वह दूर होगी।