Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 01:32 PM
दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा होटल आज खुलने जा रहा है। सोने की चमक वाले 75 मंजिला गेवोरा होटल की ऊंचाई 356 मीटर है।
दुबईः दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा होटल आज खुलने जा रहा है। सोने की चमक वाले 75 मंजिला गेवोरा होटल की ऊंचाई 356 मीटर है। खास बात यह है कि इससे पहले भी रिकॉर्ड दुबई के ही नाम था। पूर्व रिकॉर्डधारी जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस की ऊंचाई एक मीटर कम है। दुबई पूरी दुनिया में अपनी ऊंची इमारतों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है।
गेवोरा होटल पेरिस के एफिल टावर से भी 56 मीटर ऊंचा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गेवोरा सोमवार से मेहमानों का स्वागत करेगा। गेवोरा होटल में 528 कमरे हैं। हालांकि ऊंचाई में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं। होटल में चार रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल और हेल्थ क्लब भी हैं। इसके अलावा 71वीं मंजिल पर स्पा भी है।