दुनिया के सबसे बड़े विमान ने भरी पहली उड़ान, हैरान कर देंगी खासियतें (VIDEO)

Edited By Tanuja,Updated: 14 Apr, 2019 01:28 PM

world s largest plane makes first test flight

अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े विमान स्ट्रैटोलॉन्च ने पहली बार उड़ान भरी। इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया...

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े विमान स्ट्रैटोलॉन्च ने पहली बार उड़ान भरी। इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हैं। विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। इसे स्केल्ड कम्पोजिट्स इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है।

PunjabKesari

उपग्रह छोड़ने का खर्च होगा कम
मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। अगर यह योजना सफल रही तो उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने के लिए विमान बेहतर विकल्प होगा और उपग्रह छोड़ने का खर्च भी कम हो जाएगा। यह विमान रॉकेट और उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा।

PunjabKesari


हैरान कर देने वाली हैं खासियतें ...

  • यह दो एयरक्राफ्ट बॉडी वाला विमान है, जो आपस में जुड़ी हैं।
  • इसमें छह इंजन लगाए गए हैं।
  • पंखो की लंबाई करीब 385 फुट है।
  • विमान पहली उड़ान में 17 हजार फुट की ऊंचाई तक गया।
  • इस दौरान इसकी गति 170 मील प्रति घंटा रही।
  • इसे सैटेलाइट के लॉन्च पैड के रूप में तैयार किया गया है।

 फोल्डिंग विंग्स वाला पहला कमर्शियल प्लेन तैयार कर रही बोइंग
दूसरी ओर, बोइंग कंपनी फोल्डिंग विंग्स वाला पहला कमर्शियल प्लेन तैयार कर रही है। पिछले दिनों उसके 777-9 एक्स जेटलाइनर के फोल्डिंग विंग्स की पहली झलक सामने आई थी। इसके विंग्स का फैलाव 235 फुट और 5 इंच होगा। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन इंजन जेटलाइनर होगा। बोइंग कंपनी के 102 साल के इतिहास में किसी एयरक्राफ्ट के विंग्स इतने बड़े नहीं हैं। इसका ट्रायल अगले साल से शुरू होगा।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!