ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में मिले कीड़े

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 05:02 AM

worms found in british airways flight

हीथ्रो से घाना के बीच उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में कीड़े देखे जाने के बाद क्रू ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद विमान को सेवा से हटाकर ट्रीटमैंट के लिए ले जाया गया है। जैसे ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई...

लंदन: हीथ्रो से घाना के बीच उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में कीड़े देखे जाने के बाद क्रू ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद विमान को सेवा से हटाकर ट्रीटमैंट के लिए ले जाया गया है। जैसे ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई उन्होंने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की। हालांकि इसकी वजह से विमान अपने तय समय से 4 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। 

कैबिन क्रू ने टेकऑफ  के कुछ समय पहले ही विमान के उड़ान भरने से इंकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि कैबिन में कीड़े दिख रहे थे। कैबिन क्रूने अपनी आंखों से सीटों पर रेंगने वाले कीड़ों को कैबिन में देखा। उन्होंने कहा कि यह स्थिति विमान पर काम करने के लिए अस्वीकार्य है। इसके बाद दूसरे विमान की व्यवस्था की गई लेकिन इससे निर्धारित समय पर होने वाली फ्लाइट लेट हो गई। ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमने इस मामले में कार्रवाई की है। हमारे ग्राहकों की सुविधा सर्वोपरि है। प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही हीथ्रो में इस दुर्लभ मामले का पता चला हमने उस विमान को सेवा से हटाकर उसे ट्रीटमैंट के लिए भेज दिया था। यह पहली बार नहीं है कि उड़ान भरने से पहले विमान में बैडबग पाए गए हों। 

लास वेगास की उड़ानों पर बैडबग्स के मिलने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ब्रिटिश एयरवेज में अक्सर यात्रा करने वाले माइक ग्रेगरी लंदन से केपटाऊन तक की यात्रा के लिए बिजनैस क्लास में सवार थे। उन्होंने बताया कि केपटाऊन तक उड़ान के दौरान बग उनको लगातार काटता रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!