Edited By Pardeep,Updated: 18 Aug, 2018 11:59 PM
यमन के अदन बंदरगाह शहर में सैन्य अकादमी के समारोह के दौरान शनिवार को दक्षिणी अलगाववादियों ने गोलीबारी कर एक कैडेट की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। यह घटना दक्षिणी शहर में हो रही हत्याओं और बम विस्फोटों की घटनाओं की श्रृंखला में सबसे ताजी...
अदन: यमन के अदन बंदरगाह शहर में सैन्य अकादमी के समारोह के दौरान शनिवार को दक्षिणी अलगाववादियों ने गोलीबारी कर एक कैडेट की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। यह घटना दक्षिणी शहर में हो रही हत्याओं और बम विस्फोटों की घटनाओं की श्रृंखला में सबसे ताजी है।
यह शहर अंतरराष्ट्रीय रुप से मान्यता प्राप्त सरकार के राष्ट्रपति अब्द राब्बु मंसूर हादी का अस्थायी मुख्यालय भी है। हादी को सशस्त्र हाउती विद्रोहियों ने वर्ष 2014 में राजधानी साना से निष्कासित कर दिया था। अकादमी के एक अधिकारी ने बताया कि हाउती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ लडऩे वाली दक्षिणी अलगाववादी सेनाओं ने पहाड़ी स्थित अपने ठिकाने से गोलीबारी शुरु कर दी।
उन्होंने कहा,"जब स्नातक समारोह शुरू हुआ तो उन्होंने मशीन गन से गोलीबारी शुरु कर दी क्योंकि अकादमी ने यमन के एकीकरण का ध्वज को फहराया था।" एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमले में दो लोग घायल हो गए हैं। हमले के बाद कार्यक्रम के समय में कटौती कर दी गई।