यमन के अदन एयरपोर्ट पर फिर हमला; उड़ान भरने को तैयार विमान के पास गिरी मिसाइलें, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 11:34 AM

yemen s government says houthis fired two missiles at aden airport

यमन के अदन हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात दो मिसाइलें गिरीं। पुलिस ने हमले के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। मिसाइलें यमनिया एयरवेज के विमान से करीब 500 मीटर दूर गिरीं और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 10 दिन से कम समय में यह हवाई...

Sanaa: यमन के बंदरगाह शहर अदन के हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात दो मिसाइलें गिरने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। मिसाइलें यमनिया एयरवेज के एक विमान से करीब 500 मीटर दूर गिरीं। उस समय विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। हमले से घबराए यात्रियों में चीख-पुकार मचने के बाद उनको तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
 
यमन के रणनीतिक बंदरगाह शहर अदन के हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात दो मिसाइलें गिरीं। पुलिस के अनुसार, यह पिछले 10 दिनों से भी कम समय में हवाई अड्डे पर दूसरा मिसाइल हमला है। इससे पहले 7 अक्टूबर को भी यहां दो मिसाइलें दागी गई थीं। उस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
इस बार हमले के दौरान यमनिया एयरवेज का एक विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। यमन सरकार के सूचना मंत्री के अनुसार, मिसाइलें विमान से लगभग 500 मीटर दूर गिरीं। एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


 
पुलिस ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाली समाचार एजेंसी ‘सबा’ ने समूह के एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि निशाना हवाई अड्डे से सटा एक सैन्य ठिकाना था। उस अधिकारी के अनुसार, इस ठिकाने पर हूतियों के खिलाफ लड़ रही सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेना का अड्डा और हथियारों का भंडार मौजूद है।  इससे पहले बृहस्पतिवार को हूती विद्रोहियों ने शहर के एक महल परिसर पर हमला किया था। इस परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार का मुख्यालय है। उस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!