-4 डिग्री की कंपकंपा देने वाली ठंड में योगा, देखें चौंका देने वाली तस्वीरें!

Edited By ,Updated: 19 Jan, 2016 12:30 PM

yoga fans practice yoga in hot spring in luoyang

योगा ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रखा है। भारत ही नहीं अमरीका से लेकर चीन तक हर देश में लोगों को योगा करना पसंद है।

बीजिंग: योगा ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रखा है। भारत ही नहीं अमरीका से लेकर चीन तक हर देश में लोगों को योगा करना पसंद है। लेकिन योगा के लिए लोगों की दीवानगी इस हद तक पहुंच जाएगी कि वह इतनी सर्दी में भी पानी में योगा करने के लिए तैयार हो जाएं, इस पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन सच तो सच ही है।

जी हां, चीन में हेनान प्रांत के लूयांग में 100 से ज्यादा महिलाओं ने माइनस चार डिग्री की कंपकंपा देने वाली ठंड में योगा कर सबको चौंका दिया है। इन महिलाओं ने पानी में विभिन्न प्रकार के आसानों में भाग लिया। दरअसल, यहां हर साल इस मौसम में योगा कल्चर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसके लिए एक विशेष प्रकार का वाटर पूल बनाकर इसमें गर्म पानी भर दिया जाता है। ताकि, कड़कड़ाती ठंड से बचा जा सके।

बता दें कि हांगकांग में बीते शनिवार को 270 डॉग और उनके ओनर्स ने 30 मिनट की योगा क्लास में हिस्सा लेकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 250 कुत्तों के साथ अमेरिका के सेन डिएगो में बनाया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!