Edited By Tanuja,Updated: 04 Nov, 2018 12:57 PM
अमेरिका के फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में अंधाधुध गोलियां चला कर 2 महिलाओं की हत्या का आरोपी विकृत मानसिकता का शिकार था और वह महिलाओं और अश्वेत लोगों से बेहद नफरत करता था...
लॉसएंजलिसः अमेरिका के फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में अंधाधुध गोलियां चला कर 2 महिलाओं की हत्या का आरोपी विकृत मानसिकता का शिकार था और वह महिलाओं और अश्वेत लोगों से बेहद नफरत करता था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके कुछ पुराने वीडियो से यह बात सामने आई है।
पूर्व सैनिक और अध्यापक स्कॉट पॉल बेयर्ले ने शुक्रवार को यहां के योग स्टूडियो में गोलियां चलाईं जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस अभी भी उसके घटना के मकसद की तलाश कर रही है। चालीस साल के इस सिरफिरे हत्यारे के कुछ पुराने वीडियोज सामने आये हैं जिनसे पता चलता है कि वह महिलाओं से हद दर्जे की नफरत करता था। उसका कहना था कि स्वच्छंद महिलाओं को सूली पर लटका देना चाहिए।
उसका मानना था कि मैक्सिको से आने वाले लोगों को अमेरिका आने से रोकने के लिए सीमा पर बारूदी सुरंगे बिछा देनी चाहिए। उसने अश्वेत पुरूषों के साथ डेट करने वाली महिलाओं को वेश्या तक कहा। उसने कहा कि अश्वेत महिलाएं घृणित होती हैं। आरोपी ने ये वीडियो यूट्यूब पर 2014 में पोस्ट किए थे। बजफीड ने सबसे पहले इन वीडियो की जानकारी दी।