‘youthquake' को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘वर्ड ऑफ द इयर’ घोषित किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 06:59 PM

youth quake was declared the word of the year oxford dictionary

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘‘यूथक्वैक’’ को 2017 के लिए साल का शब्द घोषित किया है। उन्होंने युवा मतदाताओं के बीच ‘‘राजनीतिक जागृति’’ के कारण इस शब्द को शामिल किया है। ....

लंदन: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘‘यूथक्वैक’’ को 2017 के लिए साल का शब्द घोषित किया है। उन्होंने युवा मतदाताओं के बीच ‘‘राजनीतिक जागृति’’ के कारण इस शब्द को शामिल किया है।

पिछले साल था ‘पोस्ट-ट्रूथ’
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने यूथक्वैक को ‘‘युवा लोगों के कार्यों या प्रभाव से उपजे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक बदलाव’’ के रूप में परिभाषित किया है। पिछले साल ऑक्सफोर्ड ने ब्रेग्जिट वोट और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद ‘‘पोस्ट-ट्रूथ’’ को साल का शब्द घोषित किया था। ऑक्सफोर्ड प्रेजीडेंट ऑफ डिक्शनरीज कैस्पर ग्राथवॉल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘हमने यूथक्वैक को उसके सबूत और भाषा संबंधी रूचि के आधार पर चुना है। लेकिन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि उस समय जब हमारी भाषा गहराती अशांति को दर्शाती है तो यह एक दुर्लभ राजनीतिक शब्द है जो उम्मीदों से भरा लगता है।’’

यह शब्द जून में ब्रिटेन में हुए चुनावों के मद्देनजर चर्चा में आया जब युवा मतदाताओं ने अधिक संख्या में वोट देकर लेबर पार्टी को करीब-करीब अप्रत्याशित जीत दिलाई थी।  ऑस्ट्रेलिया में इस शब्द को वैवाहिक समानता पर नवंबर के जनमत संग्रह के संदर्भ में पहचाना गया जिसे युवाओं से बहुत अधिक समर्थन मिला। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!