श्री राम शरणम आश्रम द्वारा रामायण ज्ञान यज्ञ कल से किया जाएगा प्रारंभ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Mar, 2018 10:32 AM

ramayana gayan yagya will be started by shri ram sharanam ashram

जालंधर, (पांडे): श्री राम शरणम आश्रम 17 लिंक रोड द्वारा 8 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन साईंदास स्कूल ग्राऊंड नजदीक पटेल चौक में करवाया जा रहा है। इस बारे में आश्रम के मुख्य सेवक डा. नरेश बत्तरा ने बताया कि पूज्यनीय श्री भक्त हंस राज जी महाराज...

जालंधर, (पांडे): श्री राम शरणम आश्रम 17 लिंक रोड द्वारा 8 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन साईंदास स्कूल ग्राऊंड नजदीक पटेल चौक में करवाया जा रहा है। इस बारे में आश्रम के मुख्य सेवक डा. नरेश बत्तरा ने बताया कि पूज्यनीय श्री भक्त हंस राज जी महाराज के आशीर्वाद से 18 से 25 मार्च तक होने वाले ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 17 मार्च को सायं 7 से 8.30 बजे तक भूमि पूजन से किया जाएगा। उपरांत 18 मार्च को रामायण ज्ञान यज्ञ की पहली बैठक सायं 4 से 6 बजे तक होगी। प्रतिदिन प्रात: 6.15 से 8 बजे तक तथा सायं 4 से 6 बजे तक श्री कृष्ण जी महाराज तथा श्रीमती रेखा विज द्वारा प्रवचन तथा अमृतवाणी संकीर्तन किया जाएगा। रामायण ज्ञान यज्ञ में आने वाले साधकों की सुविधा के लिए शहर व आसपास के विभिन्न इलाकों से फ्री बसें चलाई जा रही हैं जो अपने आरंभिक स्थल से एक घंटा पहले साईंदास स्कूल पटेेल चौक के लिए रवाना होंगी। 


बस्ती दानिशमंदां अड्डा से हरबंस नगर व जे.पी. नगर से, बस्ती गुजां अड्डा से, बस्ती शेख अड्डा से, बस्ती शेख घास मंडी से, दशमेश नगर, घास मंडी गीता कालोनी तिलक नगर से, मॉडल हाऊस लक्ष्मी नारायण मन्दिर से, भार्गव कैंप अड्डे, श्री राम शरणम लाजपत नगर, रैडक्रास भवन, नकोदर चौक से, अवतार नगर होटल रीजैंट पार्क गेट, आदर्श नगर गीता मन्दिर से, गुरुनानकपुरा हरि मन्दिर, लाडोवाली रोड फाटक, वशीरपुरा फाटक, कमल विहार, कालोनी नम्बर 3 से लाडोवाली रोड फाटक से, रेल विहार से सूर्य एन्क्लेव, गुरु गोबिन्द सिंह एवेन्यू, बलदेव नगर, भक्त सिंह कालोनी, डी.ए.वी. फाटक, मिट्ठापुर चौक से एकता विहार, बैंक एन्क्लेव से मॉडल टाऊन, हाऊसिंग बोर्ड, मैनब्रो चौक, जी.टी.बी. नगर, नकोदर चौक, चीमा नगर से मॉडल टाऊ न निकट डाकखाना से न्यू जवाहर नगर मार्कीट, अर्बन एस्टेट फेस 1 बिजली घर, फेस 2 श्री गीता मन्दिर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर नजदीक नहर पुली, बस्ती बावा खेल अड्डा, हरदेव नगर पैट्रोल पंप, पतारा पिंड, काकी पिंड, रामा मंडी चौक, राम शरणम आश्रम दीप नगर, दशहरा ग्राऊंड, लाल कुर्ती बाजार, रामा मंडी चौक, जालंधर छावनी, बड़ी धर्मशाला, तोपखाना, करतारपुर शीतला मन्दिर, कल्याणपुर, लाम्बड़ा, खुरला किंगरा, वडाला चौक, रविदास चौक, नकोदर चौक, अलावलपुर पी.एन.बी. बैंक, अलीपुर अड्डे, काला सिंघिया हनुमान मन्दिर, फगवाड़ा श्री रामशरणम आश्रम, कपूरथला श्री राम शरणम से होकर बसे साईंदास स्कूल ग्राऊंड तक चलेंगी। श्री बत्तरा के मुताबिक साधकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। समारोह को लेकर कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। ज्ञान यज्ञ में आने वाले साधकों को जूते रखने की व्यवस्था की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!