जम्मू-कश्मीर में 20 साल पुराने पुलों का होगा आडिट, मुर्मू ने दिए आदेश

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Nov, 2019 05:51 PM

20 year old bridges be audited jammu and kashmir murmu orders

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अधिकारियों से 20 वर्ष पहले निर्मित पुलों का तत्काल सुरक्षा आडिट एवं जांच शुरू करने और जहां भी जरूरी हो मरम्मत या पुन:संयोजन का काम शुरू करने को कहा है। मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि वे लोकनिर्माण...

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अधिकारियों से 20 वर्ष पहले निर्मित पुलों का तत्काल सुरक्षा आडिट एवं जांच शुरू करने और जहां भी जरूरी हो मरम्मत या पुन:संयोजन का काम शुरू करने को कहा है। मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि वे लोकनिर्माण विभाग (सड़क एवं इमारत) विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे आधारभूत ढांचे की देखरेख नीति तैयार करें।

PunjabKesari

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पहले से निर्मित परिसम्पत्तियों की देखरेख के लिए उचित विशिष्ट रखरखाव बजट तैयार करें। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुर्मू की ओर ये निर्देश केंद्र शासित प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक में दिए गए। मुर्मू ने 20 वर्ष पहले निर्मित पुलों का तत्काल सुरक्षा आडिट करने और 100 फीसदी जांच करने का निर्देश दिया।

भूकंप रोधी आधारभूत ढांचा करें निर्मित: मुर्मू
प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के दौरान उप राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं का एक विस्तृत आकलन किया। मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि वे भविष्य में भूकंप रोधी आधारभूत ढांचा निर्मित करें। उन्होंने साथ ही अधिकारियों से कहा कि वे लोहे या स्टील के पुलों का नियमित आधार पर निरीक्षण करें।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!