आतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रियों की तादाद बढ़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 12:13 PM

39 000 pilgrims reach more than last year during amarnath yatra

सोमवार को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन वार्षिक अमरनाथ यात्रा छड़ी मुबारक पूजन के साथ संपन्न हो गई। यात्रा की 40 दिनों की अवधि के दौरान 2,60,003 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।

श्रीनगर: सोमवार को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन वार्षिक अमरनाथ यात्रा छड़ी मुबारक पूजन के साथ संपन्न हो गई। यात्रा की 40 दिनों की अवधि के दौरान 2,60,003 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं आतंकी हमले के चलते यात्रा पर असर पड़ा और इसी के चलते यात्रा का आंकड़ा 3 लाख के पार नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार पवित्र अमरनाथ गुफा में हिमशिवलिग के दर्शनों के लिए 29 जून को पहलगाम-चंदनवाड़ी और बालटाल मार्गों से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा पिछले वर्ष की अपेक्षा 39 हजार अधिक रही। 

 

श्रीनगर से दशनामी अखाड़े के महंत स्वामी दीपेंद्र गिरि महाराज के नेतृत्व में चली छड़ी मुबारक यात्रा विभिन्न पड़ावों से होती हुई सोमवार सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंची। यात्रा में सैंकड़ों साधु-संत एवं अन्य श्रद्धालु शामिल थे। इसके बाद साधु-संतों एवं बोर्ड के अधिकारियों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पवित्र गुफा में प्रार्थना की। विशेष पूजा के बाद छड़ी मुबारक वापस आधार शिविर पहलगाम के लिए रवाना हुई। दूसरी तरफ देर शाम यात्रा के औपचारिक संपन्न होने पर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने सी.ई.ओ और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। राज्यपाल ने अनंतनाग जिले में खन्नाबल के पास 10 जुलाई को आतंकवादी हमले और 16 जुलाई को रामबन जिले के बनिहाल के नचियालाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इन 2 घटनाओं को छोड़ कर यात्रा सुचारू चलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। 

 

बैठक में राज्यपाल वोहरा ने श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जब तक पूरे मार्ग और सभी महत्वपूर्ण यात्रा स्थलों पर सभी सफाई कार्य पूरे नहीं होते, तब तक वह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिविर निदेशक कैम्प न छोड़े। राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने यात्रा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसमें सहयोग करने के लिए सिविल प्रशासन, सेना, अद्र्धसैनिक बलों एवं अन्य एजैंसियों के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। 

 

8 वर्ष की अमरनाथ यात्रा का विवरण

वर्ष  शिवभक्त
2010 4.56 लाख
2011 6.36 लाख
2012 6.35 लाख
2013 3.54 लाख
2014 3.73 लाख
2015 3.52 लाख
2016 2.21 लाख
2017 2.60 लाख

 

भंडारा संचालकों ने यात्रा पर जताया संतोष 
यात्रा भंडारा संचालकों ने सफल यात्रा पर संतोष जताया है। श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन (सायबो) के अध्यक्ष राजन कपूर ने विशेषकर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार भी यात्रा शुरू होने के कुछ सप्ताह के बाद बाबा बर्फानी का अंतध्र्यान होना और 2 हादसे होने के बावजूद शिवभक्तों का निरंतर आना एक सुखद पहलू रहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!