लखनपुर से जम्मू के लिए गुजरे 822 अमरनाथ यात्री

Edited By Lata,Updated: 26 Jul, 2019 11:18 AM

822 amarnath passengers passed from lakhanpur to jammu

कठुआ (महाजन): जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह बराबर बना हुआ है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कठुआ (महाजन): जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह बराबर बना हुआ है। ये लखनपुर में अपनी रजिस्ट्रेशन करवाकर जम्मू के लिए रवाना हो जाते हैं। वे जय शंकर और बम-बम भोले का जयघोष करते हुए यहां से गुजरते हैं। लखनपुर में इन अमरनाथ यात्रियों का हौसला और भी बढ़ जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv
लखनपुर में उनकी बसोंं और कारों व मोटरसाइकिलों आदि पर एक स्टिकर लगा दिया जाता है, ताकि आगे रास्ते में उन्हें कोई तकलीफ न हो और वे आसानी से अपना रास्ता तय कर सकें। ये यात्री लखनपुर में चाय व खान-पान के बाद जम्मू के लिए रवाना हो गए। इन यात्रियों में अभी भी बहुत जोश देखने को मिला। लखनपुर में 25 जुलाई को ये यात्री 10 बसों और 53 छोटे वाहनों में जम्मू के लिए निकले हैं, जिनमें 523 पुरुष, 283 महिलाएं, 7 बच्चे और 6 साधु शामिल थे। जम्मू में इन्हें रजिस्टर करने के बाद यात्रा पर रवाना किया जाएगा।
PunjabKesari, kundli tv
राम मंदिर पुरानी मंडी जम्मू में ठहरे साधुओं की टोलियां विभिन्न भजन-कीर्तन कर क्षेत्र के माहौल को धर्ममय बना रही हैं। पुरानी मंडी के स्थानीय लोगों ने बताया कि साधुओं द्वारा गाए जाने वाले भजन व किए जाने वाला कीर्तन बहुत अच्छा लगता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!