कड़ाके की सर्दी के चलते जम्मू में 30 दिसंबर से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 Dec, 2019 11:52 AM

all schools will be closed in jammu from december 30 to january 8

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र के सभी विद्यालयों में 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को आदेश जारी कर दिया गया...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र के सभी विद्यालयों में 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जम्मू क्षेत्र के सभी विद्यालय 30 दिसंबर के आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। 

PunjabKesari

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार नगर निगम के दायरे में आने वाले सभी सरकार और निजी विद्यालय जब तक संचालित हो रहे हैं, तब तक उनकी टाइमिंग पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी, जबकि नगर निगम के दायरे से बाहर पड़ने वाले विद्यालयों में पढ़ाई की समय सीमा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगी। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रामबन जिले के बनिहाल तहसील में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम तथा अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

वहीं बटोटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कटरा शहर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भदेरवाह में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री तथा अधिकत तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को आंशिक या आम तौर पर बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहने के आसार हैं। श्रीनगर में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!