जम्मू : अमरनाथ यात्रा के रंग में जम्मू इन दिनों पूरी तरह से रंग चुका है। पंजीकरण करवाने के लिए भी जम्मू में बनाए गए केंद्रों में लाइनों में श्रद्धालुओं को काफी समय तक लगा रहना पड़ता है लेकिन उनके जयघोषों से ही उनके उत्साह का पता चलता है। अमरनाथ यात्रा दोनों रूटों बालटाल और पहलगाम से सुचारू रूप से चल रही है। जम्मू के 3 पंजीकरण केंद्रों में यात्री अपना पंजीकरण और स्वास्थ्य की जांच करवा रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह के प्रबंध किए हैं।
यात्रियों का कहना है कि मंदिरों के नाम से विख्यात जम्मू में सरकार द्वारा उचित प्रबंध किए गए हैं। राम मंदिर पुरानी मंडी जम्मू में साधुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है, यहां पर साधुओं में विशेष उत्साह यात्रा को लेकर देखने को मिल रहा है। साधु अपनी मस्ती में भोले बाबा का जयघोष करते रहते हैं। जिससे रात में बेस कैंप का माहौल भक्तिमय हो जाता है।
माता वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, आठ श्रद्धालु घायल
NEXT STORY