अमरनाथ यात्रा 2019: दिनों दिन बड़ रहा श्रद्धालुओं का तांता, टूट सकता है अब तक का रिकार्ड

Edited By Jyoti,Updated: 26 Jul, 2019 10:22 AM

amarnath yatra 2019

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में बढ़ते जोश और लालसा से ही बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं में रिकार्ड तोड़ वृद्धि दर्ज की जा रही है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में बढ़ते जोश और लालसा से ही बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं में रिकार्ड तोड़ वृद्धि दर्ज की जा रही है। अभी भी देश भर के दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है और टोकन केंद्र व पंजीकरण केंद्रों में भीड़ निरंतर जारी है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि इस बार गत कुछ सालों का रिकार्ड टूटेगा। गौर रहे कि हर साल की तरह इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू प्रशासन के सहयोग के लिए सिविल डिफैंस के वार्डन यात्रियों को गाइड करने, फार्म भरने, कतारों में यात्रियों को डाक्टरी जांच के लिए, पंजीकरण और टोकन पाने में मदद कर रहे हैं। यह बात डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफैंस जम्मू नसीम अंतर, डी.एस.पी. ने  ‘पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान कही। 
PunjabKesari, Amarnath Yatra 2019, Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019, बाबा बर्फ़ानी, Baba Barfani
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर बार सिविल डिफैंस वार्डनों/वालंटियरों द्वारा दी गई निष्काम सेवाओं की सराहना की जाती रही है। उन्होंने पंजाब केसरी को बताया कि सिविल डिफैंस के वार्डन्स/वालंटियर्स अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर, राम मंदिर पुरानी मंडी, महाजन हॉल शालामार रोड ज मू, सरस्वती धाम व वैष्णवी धाम व क्रांति होटल रेलवे स्टेशन जम्मू में अपनी सेवा मेहनत एवं लगन से दे रहे हैं, जिनकी बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सराहना की है। डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफैंस जम्मू नसीम अ तर ने बताया कि सिविल डिफैंस द्वारा ऐसा करने से यात्रियों को काफी लाभ मिल रहा है और प्रशासन का भी सहयोग किया जा रहा है। 
PunjabKesari, Amarnath Yatra 2019, Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019, बाबा बर्फ़ानी, Baba Barfani
आधार शिविर भगवती नगर में शिव भक्तों के लिए दिन-रात जारी है लंगर
जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले शिव भक्तों के लिए ओम शिव शक्ति नाथ सेवा संस्था आगरा द्वारा लंगर का आयोजन किया गया है, जो श्रद्धालुओं की दिन-रात सेवा में लगा हुआ है। लंगर प्रबंधकों ने बताया कि जम्मू के यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की बिना किसी स्वार्थ के सेवारत हैं। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की सेवा और सुविधा के लिए लंगर (भंडारा) लगाया जाता है, जिसमें धनराज अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
PunjabKesari, Amarnath Yatra 2019, Amarnath Yatra, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019, बाबा बर्फ़ानी, Baba Barfani

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!