सेना प्रमुख ने सियाचिन में जवानों की हौसलाअफजाई

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2016 03:53 PM

army chief visited glacier

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने बर्फ के रेगिस्तान के नाम से मशहूर सियाचिन गलेशियर का दौरा कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।

लेह/जम्मू: भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने बर्फ के रेगिस्तान के नाम से मशहूर सियाचिन गलेशियर का दौरा कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने उन स्थानों का भी दौरा किया, जहां हिमस्खलन के कारण कई जवानों को शहीद होना पड़ा था। इस दौरे में सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लैफ्टिनैंट जनरल डी.एस. हुड्डा और कॉप्र्स कमांडर लैफ्टिनैंट जनरल एस.के. पटयाल भी उनके साथ थे।


सेना प्रमुख ने जवानों से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं और मौसम की विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा का सराहनीय कार्य करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को हिमस्खलन एवं अन्य विपरीत परिस्थितियों से सावधान रहने और अपने बचाव के उपाय करने की हिदायत दी। इसके अलावा जनरल दलबीर सिंह ने सेना के कुलियों से अलग से मुलाकात करके सियाचिन जैसे मुश्किल हालात वाले क्षेत्र में काम करने के उनके जज्बे की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!