Edited By rajesh kumar,Updated: 16 Feb, 2020 11:30 AM
जम्मू-कश्मीर के गुरेज क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन के बाद कम से कम तीन लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा गुरेज क्षेत्र में आज हिमस्खलन हुआ।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गुरेज क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन के बाद कम से कम तीन लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा गुरेज क्षेत्र में आज हिमस्खलन हुआ। तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए एक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बारे में पूर्ण जानकारी की प्रतीक्षा है।