सोपोर में महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं
Edited By rajesh kumar,Updated: 18 Mar, 2020 03:43 PM
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के सीलू इलाके में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
श्रीनगर(अरीज): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के सीलू इलाके में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इसके बाद इक्ट्टे हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस द्धारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।