पाक ने पुंछ सेक्टर में किया संघर्षविराम उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Oct, 2019 11:39 AM

ceasefire violations in poonch pak targets two sectors

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया..

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया।

PunjabKesari

सेना के सूत्रों ने बताया सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में मोर्टार के गोले दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

PunjabKesari
 

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के जवान की मौत हो गई थी। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तानी बौखलाया हुआ है और  पाक सेना सीजफायर तोड़कर घुसपैठियों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!