Edited By kirti,Updated: 19 Jul, 2018 10:03 AM
राजौरी में आज 110 हज यात्रियों के जत्थे को जिला प्रशासन द्वारा जिला विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन कर हज यात्रियों को रवाना किया गया। इस अवसर पर एस.एच.ओ. राजौरी युगम मन्हास, ए.डी.सी. शेर सिंह, ए.एस.पी. मोहम्मद यूसुफ, ए.सी.आर....
राजौरी : राजौरी में आज 110 हज यात्रियों के जत्थे को जिला प्रशासन द्वारा जिला विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन कर हज यात्रियों को रवाना किया गया। इस अवसर पर एस.एच.ओ. राजौरी युगम मन्हास, ए.डी.सी. शेर सिंह, ए.एस.पी. मोहम्मद यूसुफ, ए.सी.आर. ए.क्यू. मीर, एडमिनिस्टे्रटर औकाफ ए.क्यू. डार के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय लोग तथा सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे। हज जाने वाले यात्रियों को फूलमाला पहनाकर विदा किया गया।