CRPF जवान ने फंदा लगाकर की खुदखुशी

Edited By rajesh kumar,Updated: 15 Feb, 2020 05:11 PM

crpf jawan commits suicide by hanging himself

शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे सी.आर.पी.एफ. के एक जवान ने अपने कैंप में ही रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सी.आर.पी.एफ. द्वारा घटना की आधिकारिक जानकारी दिए जाने के बाद नगरोटा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जवान को जी.एम.सी....

जम्मू(अंदोत्रा): शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे सी.आर.पी.एफ. के एक जवान ने अपने कैंप में ही रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सी.आर.पी.एफ. द्वारा घटना की आधिकारिक जानकारी दिए जाने के बाद नगरोटा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जवान को जी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया है। खुदकुशी करने वाले जवान की पहचान किशोर लाल निवासी अखनूर बताई गई है।

नगरोटा पुलिस के मुताबिक इस मामले की प्राथमिक जांच के दौरान सी.आर.पी.एफ. जवान के मानसिक तौर पर परेशान होने की जानकारी मिली है। एस.एच.ओ. नगरोटा मोहम्मद शौकत ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. अधिकारियों के मुताबिक किशोर लाल मानसिक तौर पर परेशान रहने के कारण एक से अधिक बार ड्यूटी से बिना किसी को बताए गायब भी रहा है।पुलिस के मुताबिक किशोर लाल नगरोटा स्थित सी.आर.पी.एफ. कैंप में सो रहा था। करीब तड़के सवा 4 बजे किशोर लाल जागा और बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। नगरोटा पुलिस द्वारा केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!