पत्थरबाजी में पलटा सी.आर.पी.एफ. का वाहन, 19 जवान घायल

Edited By kirti,Updated: 27 May, 2018 03:17 PM

reflection on crpf vehicle 19 injured youth

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में बेमिना बाईपास पर आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) का एक वाहन पलट जाने से 19 जवान घायल हो गए।  बताया जाता है कि इस दौरान हुई भीषण पत्थरबाजी में चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया था।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में बेमिना बाईपास पर आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) का एक वाहन पलट जाने से 19 जवान घायल हो गए।  बताया जाता है कि इस दौरान हुई भीषण पत्थरबाजी में चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया था।

दुर्घटना के बाद सी.आर.पी.एफ. ने दावा किया था कि कुछ लोग उसके वाहन पर पथराव कर रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने हालांकि पथराव की घटना से इंकार किया है और कहा कि चालक के सी.आर.पी.एफ. की 28वीं बटालियन के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल 9 जवानों को बेहतर इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास के एक पैट्रोल पम्प से मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज से साफ पता चलता है कि यह हादसा चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। हालांकि प्रत्यक्षर्दिशयों ने कहा कि पथराव की वजह से ही हादसा हुआ है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!