उपमुख्यमंत्री ने छन्नी क्षेत्र में विकास कार्य करवाए शुरू

Edited By kirti,Updated: 14 May, 2018 11:40 AM

deputy chief minister starts development work in the field

उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर के छन्नी हिम्मत क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवाए तथा स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर जम्मू नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम उपमुख्यमंत्री के साथ थी। उपमुख्यमंत्री...

जम्मू : उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर के छन्नी हिम्मत क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवाए तथा स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर जम्मू नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम उपमुख्यमंत्री के साथ थी। उपमुख्यमंत्री ने छन्नी हिम्मत की वार्ड नम्बर 51 में लेन प्रिमिसिंग के स्तर को बढ़ाने के कार्य का उद्घाटन किया। यह कार्य जे.एम.सी. द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा नागरिक सुविधाओं के स्तर को बढ़ाकर निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र को इन सुविधाओं से विकसित करने के निर्देष जारी किए गए हैं। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने आई.टी.बी.पी. कैम्प के निकट छन्नी रामा में पुली का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने जे.एम.सी. के संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को पानी जमा होने की समस्या से राहत मिल सके तथा कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों की लम्बित मांग पूरी होगी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!