वेतन न मिलने से मामला गर्माया, पी.एच.ई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Edited By rajesh kumar,Updated: 22 Oct, 2019 01:32 PM

due to non payment of salary phe employees demonstrated

वॉटर वर्क्स पी.एच.ई. इम्पलाइज को बीते 55 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके बाद मामला गर्मा गया है। पी.एच.ई. इम्पलाइज एसोसिएशन द्घारा अपनी मांगों को लेकर जिला प्रधान एवं प्रदेश उप-प्रधान सोमनाथ की अध्यक्षता में विभाग के प्रांगण में प्रदर्शन व नारेबाजी...

उधमपुर(दीपक): वॉटर वर्क्स पी.एच.ई. इम्पलाइज को बीते 55 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके बाद मामला गर्मा गया है। पी.एच.ई. इम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला प्रधान एवं प्रदेश उप-प्रधान सोमनाथ की अध्यक्षता में विभाग के प्रांगण में प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मचारियों ने भाग लिया।

कर्मचारियों का कहना था कि उनके साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अस्थायी कर्मी जिनको गत 55 माह से वेतन नहीं मिला वे वेतन के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन न ही तत्कालीन सरकार और न ही अब के राज्यपाल प्रशासन ने उनकी मांगों को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया, जिस कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसदौरान उन्होने सरकार द्घारा हर दिन भरवाए जा रहे  परफॉर्मा की भी निंद की , जिससे कर्मचारियों को ह्रास किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल प्रशासन से मांग की खि जल्द से जल्द कर्मचारियों का बकाया पूरा वेतन दीवाली से पहले-पहले दिया जाए, ताकि वे भी ठीक ढंग से अपने परिवार के साथ दीवाली मना सकें।

वहीं, उन्होंने कर्मचारियों की अन्य मांगों जिनमें एस.आर.ओ.-520 के अंतर्गत सी.पी./आई.टी.आई./ भूमि संबंधित मामलों के कर्माचारियों को जल्द स्थायी करना, विभाग में खाली पड़े रिक्त पदों को भरना, एस.आर.ओ.-43 के अधीन केसों का शीघ्र निपटारा करना, विभाग मेंजल्द से जल्द डी.पी.सी. करवाना, पदों के नाम बदलने की मांग की।

सोमनाथ ने जम्मू प्रांत के सभी वर्कर्स व कर्मचारियों को एकजुट हो जाने व कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए एक मंच पर आने की अपील की, ताकि कर्मचारियों को उनका मेहनताना मिल सके। इस मौके पर सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, राजिंद्र शर्मा, कर्ण सिंह, प्रवीण शंभू दत्त, प्रभु, अमित दूबे, शम्भू नाथ आदि उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!