रामबन में भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद, सात हजार से अधिक वाहन फंसे

Edited By rajesh kumar,Updated: 16 Jan, 2020 04:52 PM

fresh landslide incidents jammu and kashmir highway

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को चौथे दिन भी बंद रहा जहां ताजा भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राजमार्ग बंद होने से सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामवन जिले में भूस्खलन की पांच घटनाएं हुई हैं...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को चौथे दिन भी बंद रहा जहां ताजा भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राजमार्ग बंद होने से सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामवन जिले में भूस्खलन की पांच घटनाएं हुई हैं। 

PunjabKesari

बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात डिगडोल, मंकीमोड़, मोउमपासी, पंथियाल और चंद्रकोट में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। राजमार्ग साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार भूस्खलन होने और चट्टान गिरने से यातायात बहाल करने में परेशानी आ रही है। राजमार्ग के कश्मीर वाले हिस्से में बर्फबारी के चलते यह मार्ग रविवार से ही बंद है। मार्ग बंद होने से सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

PunjabKesari

लगातार चौथे दिन भी राजमार्ग बंद होने पर ट्रक चालकों ने कहा कि उनके पास अब भोजन खरीदने के लिए रुपए नहीं हैं, इसलिए सरकार को उनकी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामुदायिक रसोई की कोई व्यवस्था नहीं की है। चालकों ने सरकार से जल्द से जल्द मार्ग खोलने की अपील की, ताकि वे जम्मू की तरफ जा सकें। ये चालक पिछले पांच-छह दिन से कश्मीर वाले हिस्से में फंसे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!