बर्फबारी से सैकड़ों वाहन फंसे, भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Nov, 2019 12:22 PM

hundreds of vehicles stranded due to snowfall rain disrupted life

300 किलोमीटर लम्बा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी वर्षा और बर्फबारी के कारण बंद हो गया, जिससे सैंकड़ो वाहन फंस गए हैं। काजीगुंड और बनिहाल के बीच विशेषकर जवाहर सुरंग के पास एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है..

उधमपुर(रमेश): 300 किलोमीटर लम्बा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी वर्षा और बर्फबारी के कारण बंद हो गया, जिससे सैंकड़ो वाहन फंस गए हैं। काजीगुंड और बनिहाल के बीच विशेषकर जवाहर सुरंग के पास एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है, जिससे वहां पर सड़क में फिसलन हो गई है।

PunjabKesari

यातायात विभाग द्रारा सभी प्रकार की गाड़ियों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। रामबन व बनिहला के बीच में कई स्थानों में भूस्खलन हुआ है। वहां भी यातायात प्रभावित हुआ है। उधमपुर से कश्मीर जाने वाले सैंकड़ों ट्रक व अन्य वाहन यहां रोक लिए गए हैं। मौसम साफ होने की प्रतीक्षा की जा रही है, ताकि रास्ते से भूस्खलन के मलबे को हटाया जा सके।

PunjabKesari

भारी बर्षा से जनजीवन असत-व्यस्त, लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर
उधमपुर और इसके आस-पास के इलाके में मध्य रात्रि में रुक-रुक कर भारी वर्षा हो रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। इस वर्षा से किसानों ने राहत की सांस ली, क्योंकि कई वर्षों के बाद इस मास में वर्षा हुई है, जिससे किसान गेंहू बो सकेंगे। यदि यह वर्षा इसी प्रकार होती रही तो उपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ सकती है। वर्षा के कारण नगर की कई गलियों में लोगों के लिए चलना मुश्किल हो रहा है, जहां पर गलियां या तो टूटी हुई हैं या वहां पर नई-नई खुदाई की गई है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!