J&K में बढ़ी ठंड, लद्दाख में पारा शून्य से नीचे, इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात

Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Dec, 2019 05:20 PM

j k cold mercury below zero in ladakh coldest night season so far

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में तापमान शून्य से 26 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इसके साथ ही लद्दाख में करगिल जिले का द्रास सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में तापमान शून्य से 26 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इसके साथ ही लद्दाख में करगिल जिले का द्रास सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में सुधार हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ यहां बुधवार को दस्तक देगा और इसके साथ ही बर्फ गिरने और बारिश का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा।

PunjabKesari

रविवार को श्रीनगर के लोग चुभती हुई सर्दी और गहरे कोहरे में जगे। वहीं रात का तापमान यहां शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था जो कि इस मौसम में सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। पारे में गिरावट की वजह से डल झील का कुछ हिस्सा जम गया और शहर के विभिन्न इलाकों में नलों में भी पानी जम गया। अधिकारी ने बताया कि इस साल यहां मौसम की पहली बर्फबारी समय से पहले ही हुई थी। करगिल का द्रास दुनिया की ऐसी दूसरी जगह हैं, जहां इतनी ठंड के बाद भी लोग रहते हैं।

PunjabKesari

यहां न्यनूतम तापमान शून्य से 26 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि लेह में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर का पहलगाम पर्वतीय रिजॉर्ट शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधार शिविर कटरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री से दर्ज किया गया।

PunjabKesari

हालांकि, डोडा जिले के भद्रवाह शहर में न्यूनतम 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि जम्मू कश्मीर के मैदानी हिस्सों और लद्दाख के करगिल जिले में 11 से 13 दिसंबर तक ताजा बर्फबारी या बारिश के मद्देनजर सोमवार रात से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!