J-K: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, राजौरी में की गोलाबारी

Edited By ,Updated: 04 Oct, 2016 10:40 AM

jammu kashmir nowshera india pakistan

पाकिस्तानी सैन्य बलों ने हमलों को तेज करते हुए राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के 3 इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास सैन्य चौकियों ...

जम्मू:  पाकिस्तानी सैन्य बलों ने हमलों को तेज करते हुए राजौरी जिले में नौशेरा सेक्टर के 3 इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास सैन्य चौकियों एवं असैन्य इलाकों में गोलीबारी करके और मोर्टार दागकर आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।  रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य बलों ने राजौरी जिले के नौशेरा के 3 इलाकों में आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।’’  

पाकिस्तान के सैन्य बलों ने दागे मोर्टार बम 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य बलों ने मोर्टार बम दागे, स्वचालित हथियार एवं छोटे हथियारों से हमला किया। भारतीय बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया। नियंत्रण रेखा पर पिछले 24 घंटों में पांच बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।  

5 आम नागरिक घायल 
पाकिस्तानी सैनिकों ने कल 4 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में सौजियां, शाहपुर-करनी, मंडी और केजी सेक्टरों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इस दौरान 5 आम नागरिक घायल हो गए।  एक सुरक्षा बल शिविर में तेल के कंटेनरों में गोले से आग लगने के कारण कई दुकानें जल गईं।  पाकिस्तानी बलों ने दो अक्तूबर को शाम सवा 7 बजे से जम्मू जिले की पल्लनवाला बेल्ट के अग्रिम क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी और गोलाबारी शुरू की।  

28 सितंबर को भी किया था संघर्ष विराम का उल्लंघन 
पाकिस्तानी सैनिकों ने एक अक्तूबर को नियंत्रण रेखा के पास हल्के हथियारों की गोलीबारी के बीच, भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों में मोर्टार बम, आरपीजीएस और एचएमजीएस दागे थे। उन्होंने 30 सितंबर को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पल्लनवाला, चपरियाल, समनाम इलाकों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।  पाकिस्तानी सैनिकों ने गत 29 सितंबर को भी मेंढर के बालनोई इलाके में गोलीबारी की थी।  पाकिस्तानी सैन्य बलों ने पुंछ सेक्टर के सब्जियां में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैन्य चौकियों पर गोलीबारी करके 28 सितंबर को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।   


6 सितंबर को पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर की थी गोलीबारी 
पाकिस्तानी बलों ने 6 सितंबर को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी की थी।  उन्होंने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम सैन्य चौकियों पर दो सितंबर को गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।  पिछले साल पाकिस्तान की ओर से सीमा पार की गोलीबारी की 405 घटनाएं हुई थींं, जिनमें 16 नागरिक मारे गए थे और 71 लोग घायल हो गए थे। 



Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!