जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद, भूस्खलन के कारण मरम्मत कार्य बाधित

Edited By rajesh kumar,Updated: 22 Dec, 2019 02:31 PM

jammu srinagar highway closed for third consecutive day

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए लगातार तीसरे दिन रविवार को बंद रहा और फिर से भूस्खलन के कारण इस मार्ग को खोलने के प्रयास बाधित हुए। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हजारों वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। इन वाहनों में...

बनिहाल/जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए लगातार तीसरे दिन रविवार को बंद रहा और फिर से भूस्खलन के कारण इस मार्ग को खोलने के प्रयास बाधित हुए। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हजारों वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। इन वाहनों में अधिकतर ट्रक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम रामबन जिले के डिगडोले में राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया। 

PunjabKesari

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क को शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा श्रमबल और मशीनें काम कर रही हैं लेकिन मलबे को देखते हुए आज (रविवार) मार्ग खोलना लगभग असंभव है। इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इससे पहले की रात में 6.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ताजा बर्फबारी के बाद पिछले दो दिन से वहां तापमान शून्य से नीचे था।

PunjabKesari

रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पूर्ववर्ती रात में तापमान सात डिग्री सेल्सियस था। अधिकारी ने बताया कि डोडा जिले के भद्रवाह में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!