जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों यात्री फंसे

Edited By rajesh kumar,Updated: 09 Nov, 2019 07:37 PM

jammu srinagar national highway closed landslide thousands passengers stranded

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा भूस्खलन होने की घटना के कारण विभिन्न स्थानों पर हजारों यात्री फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि दो सौ सत्तर किमी लंबा यह राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भारी हिमपात और...

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा भूस्खलन होने की घटना के कारण विभिन्न स्थानों पर हजारों यात्री फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि दो सौ सत्तर किमी लंबा यह राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर भारी हिमपात और भूस्खलन के कारण दो दिनों तक बंद रहने के बाद आज सुबह दोबारा खोला गया था।

PunjabKesari

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा राजमार्ग पर माहर के पास रामबन उपनगर से दो किमी दूर अपराह्न दो बजे के आसपास भारी भूस्खलन हुआ जिससे सड़क बंद करनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार तुरंत ही सफाई अभियान चलाया गया लेकिन मलबा इतना अधिक था कि यातायात के लिए सड़क को रविवार को ही खोला जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह हल्के वाहनों को जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ जाने की अनुमति दी गयी थी, लेकिन ताजा भूस्खलन से हजारों यात्री फंस गए हैं।

PunjabKesari

घाटी में इस साल की पहली बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए गुरुवार को बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती जिलों पुंछ और रजौरी को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड को चौथे दिन शनिवार को बंद रखा गया था। शोपियां में पीर की गली के पास भारी बर्फबारी के बाद सड़क को बुधवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!