जम्मू कश्मीर: सरकार बाढ़ पीड़ितों का अपमान कर रही है

Edited By ,Updated: 14 Nov, 2015 11:36 AM

jk the government is insulting flood victims

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जे.के.पी.सी.सी.) के प्रमुख गुलाम अहमद मीर ने आज पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर बाढ़ पीड़ितों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सरकार की ओर से घोषित पैकेज पर सवाल उठाए।

जम्मू कश्मीर:  जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जे.के.पी.सी.सी.) के प्रमुख गुलाम अहमद मीर ने आज पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर बाढ़ पीड़ितों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सरकार की ओर से घोषित पैकेज पर सवाल उठाए।
एक बयान में मीर ने कहा कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पक्का मकान पर तीन लाख और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चा मकान पर डेढ़ लाख की राशि का पैकेज कांग्रेस को स्वीकार नहीं है और इससे बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम किया गया है।
उन्होंने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने सत्ता में बने रहने के लिए प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं का गला घोंट दिया है।
पूर्व मंत्री ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत देने का वादा कर पीडीपी को कश्मीर संभाग में वोट मिला और अब मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद वादों को भूल गए हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान के लिए राहत राशि को दस लाख रुपये करने की मांग कर रही है।
उन्होने कहा कि राज्य  सरकार ने 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों को राहत मुहैया करवाने के लिए केवल 3800 करोड़ का पैकेज रखा है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!