23 साल की रूबिया चमकाएंगी कश्मीर का नाम, खेलेंगी अडंर-23 क्रिकेट

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 02:30 PM

kashmiri female cricketer to represent north india in mumbai

कश्मीरी लड़कियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपना नाम रौशन कर रही हैं। कश्मीरी लड़की रूबिया सईद को यू -23 महिला लीग टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उत्तर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

जम्मू कश्मीर : कश्मीरी लड़कियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपना नाम रौशन कर रही हैं। कश्मीरी लड़की रूबिया सईद को यू -23 महिला लीग टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उत्तर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। 

 

रूबिया सईद को भारत की उत्तर ज़ोन महिला टीम में चुना गया
बदसगम अनंतनाग की रहने वाली रूबिया सईद को भारत की उत्तर ज़ोन महिला टीम में चुना गया है इसके अलावा यह मुंबई में बीसीसीआई द्वारा आयोजित इंटर-जोन टूर्नामेंट भी खेलेंगी। आपको बता दें कि उत्तर ज़ोन टीम में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी शामिल हैं। 

 

महिला क्रिकेटर टीम की कोच ने की प्रशंसा
रूबिया सईद उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली जम्मू-कश्मीर की एकमात्र क्रिकेटर है। अमृतसर पंजाब में अंडर 23 महिला लीग टूर्नामेंट में, रूबिया ने मेजबान टीम पंजाब के खिलाफ उद्घाटन मैच में सर्वाधिक 82 रन बनाकर कुल 160 रन का रिकार्ड बनाया है। महिला क्रिकेटर टीम की कोच, सकीना अख्तर ने क्रिकेटरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला क्रिकेटरों के लिए सीमित संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने पिछले साल अशांति के कारण इस साल अभ्यास नहीं किया था। यदि क्रिकेटर्स अभ्यास करेंगी तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन होगा। जम्मू और कश्मीर में महिला क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर महिला क्रिकेटरों को उचित बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए तो वे चमकेंगी। क्योंकि वे राज्य के किसी अन्य क्रिकेटरों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खेल में महिलाओं की भागीदारी में अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!